Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच  ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का पुतला दहन

 


माला मिश्रा बिराटनगर । फारबिसगंज के सुभाष चौक पर मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत मौत में न्याय की मांग को लेकर फिल्म स्टार फूल सिंह के नेतृत्व में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व अस्पताल रोड स्थित मालती भवन में कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के जांच पर सवाल उठाते हुए सिनेस्टार फुल सिंह ने जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह की मौत के बाद शुरु से ही मुंबई पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। फूल सिंह ने कहा कि जिस सुपरस्टार के पास कोई चीज की कमी नहीं हो वह क्यों आत्महत्या करेगा। सुशांत सिंह जिंदगी से हारने वाले लोगों को मोटिवेट करता था। उसके गले में निशान व अन्य कई सबूत इस बात की ओर इशारा करती है कि उसकी हत्या हुई है। मौके पर मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीबीआई की जांच के बाद सुशांत सिंह मौत में कई रहस्यों से पर्दा उठेगा। गोष्टी के बाद अस्पताल रोड से कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर आदित्य ठाकरे मुर्दाबाद, उद्धव ठाकरे मुर्दाबाद आदि के नारे भी लगाये। इस मौके पर मंच के संरक्षक पंकज ठाकुर, डॉ मानव महेश ठाकुर, भोला तिवारी, पवन सिंह, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, करण सिंह भूमिहार, कार्तिका सिंह, गुड्डू  ठाकुर , राजद नेत्री कामिनी गोयल, रामकुमार भगत सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढें   नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को उत्पादन, उच्च तकनीक और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला से जोड़ना जरूरी: विदेश मंत्री खनाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com