Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सवोच्च न्यालय का फैशला असत्य पर सत्य की जीत : मानव महेश

 


हिमालिनी प्रतिनिधि फारबिसगंज । भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का उप संरक्षक डॉ मानव महेश ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह असत्य पर सत्य की जीत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जन भावना अनुरूप बताया कहा लोगो का बिश्वास अब न्याय व्यवस्था पर बढ़ जाएगी । उन्होंने कहा कि हमलोग पहिले से सीबीआई जांच का मांग करते आ रहे थे पर महाराष्ट्र सरकार इस मामले को दूसरे दिशा में ले जा रही थी । महाराष्ट्र पुलिस 67 दिनों में भी एफआईआर दर्ज नही कर कुछ लोगो को बचाने में लगी थी । इसका बिरोध हमलोग महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भी किया था । लोगो को महाराष्ट्र पुलिस से न्याय की उम्मीद नही था । सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सीबीआई को सहयोग करने और सभी संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि आगे कोई भी एफआईआर इस मामले में दर्ज हुई तो सीबीआई उसे भी देखेगी। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी बात ये कोर्ट ने  बिहार का एफआइआर को सही बताया । उन्होंने कहा महाराष्ट्र सरकार को अब समझ में आएगा कि न्यापालिका से बढ़ कर कोई भी सरकार नहीं है।
सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार व उनके लाखो फैन्स को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *