धनुषा में पुनः एक हफ्ता निषेधाज्ञा
जनकपुरधाम, २३ अगस्त । धनुषा जिला में जारी निषेधाज्ञा को पुनः एक हफ्ता बढ़ाया गया है । आइतबार सम्पन्न जिला सुरक्षा समिति और जिला संकट व्यवस्थापन केन्द्र बैठक ने यह निर्णय लिया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई के अनुसार इससे पहले श्रावण ३२ गते से जारी निषेधाज्ञा को पुनः एक हफ्ता के लिए बढ़ा दिया गया है । उनका कहना है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी ना आने के कारण निषेधाज्ञा को बढ़ाना पड़ा है । लकडाउन अब भाद्र १५ गते तक के लिए जारी रहेगी ।

