चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी को दुव्यर्हार करनेवालों के ऊपर कारवाही मांग
काठमांडू, २४ अगस्त। कोरोना संक्रमण महामारी के समय में भी अग्रमोर्चा में रह कर अपने जिम्मेवारी निर्वाह करनेवाले चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों के ऊपर हो रहे दुव्यर्हार के प्रति नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल तरुण दल ने विरोध किया है । तरुण दल अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने सोमबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए दुव्यर्हार में संलग्न व्यक्तियों को कारवाही मांग किया है ।
तरुण दल ने यह भी कहा है कि महामारी नियन्त्रण और रोकथाम के लिए परिचालित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मनोबल उच्च बनाने के खातिर कार्य करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया है । जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘अमानवीय व्यवहार में संलग्न हर कोई को कारवाही की दायरा में लाया जाए और अग्रपंक्ति में रहे सेवाकर्मियों को मनोबल वृद्धि के लिए कार्य करने के लिए सरकार समक्ष नेपाल तरुण दल जोडदार मांग करता है ।’

