भाद्र १९ गते से वीरगंज में निषेधाज्ञा में लचकता

वीरगंज, २९ अगस्त । वीरगंज में भाद्र १९ गते से निषेधाज्ञा में कुछ लचकता अपनाया जा रहा है । जिला विपद् व्यवस्थापन समिति पर्सा ने निर्णय किया है कि उस दिन से निषेधाज्ञा सिर्फ वीरगंज शहर में केन्द्रित रहेगा । स्मरणीय है, गत श्रावण १० गते से जारी निषेधाज्ञा पूरा जिला में केन्द्रत था ।
जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी तथा जिला विपद् व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष आशमान तामाङ की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक ने निषेधाज्ञा में लचकता अपनाने का निर्णय लिया है । बैठक ने यह भी निर्णय किया है कि भाद्र १९ गते के बाद वीरगंज स्थित घंटाघर को केन्द्रविन्दू मानकर एक दिन घंटाघर की दाया की ओर और दूसरे दिन बायां की ओर पसल संचालन करने का निर्णय भी लिया है ।

