२ चिकित्सक एवं ९ स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना पुष्टी होने से राप्ती प्रादेशिक अस्पताल शील
दाङ, ३० अगस्त । तुलसीपुर स्थित राप्ति प्रादेशिक अस्पताल में कार्यरत २ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य ९ कर्मचारी में कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के कारण पुरे अस्पताल को अनिश्चिकाल के लिए शील किया गया है । अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष पदमप्रसाद न्यौपाने के अनुसार सूचना जारी ना होने तक के लिए अस्पताल और अस्पताल से ५० मिटर आसपस क्षेत्र को शील किया गया है ।
अस्पताल स्रोत के अनुसार अस्पताल में कार्यरत २ चिकित्सक, ३ स्वास्थ्यकर्मी, ३ कार्यालय सहयोगी में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । उन लोगों के संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों में कन्ट्रयाक ट्रेसिङ का काम शुरु किया गया है ।

