Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोषी पुलिस को निलम्बन करने की मांग को लेकर पूर्वमन्त्री पासवान धरने पर

 

३० अगस्त, रौतहट । रौतहट में पूर्वमन्त्री विशुन्दर पासवान के साथ दर्जनों लोग धरने पर बैठे हैं । गरुडा नपा ८ का १९ वर्षीय विजयराम चमार की मृत्यु काण्ड मे दोषी पुलिस को निलम्बन कर कारबाई करने की मांग करते हुए उनलोगों ने आज दूसरे दिन की धरना जारी रखे हैं ।
उनलोगों का कहना है कि चमार की मृत्यु पुलिस के यातना से हुई है इसलिए डिएसपी ज्ञानकुमार महतो के साथ अन्य यातना देने वाले पुलिस पर कारबाई की जानी चाहिए । पूर्वमन्त्री पासवान कल से ही ईलाका प्रहरी कार्यालय गरुडा के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठा है ।
गरुडा नपा ८ जिंगडिया गांव का २२ वर्षीय निरञ्जन राम को हत्या में मा संलग्नता के कारण पुलिस ने उसके साथ अन्य और ६ लोगों को गिरफ्तार की थी । जिसमें से विजयराम का वीरगञ्जस्थित नेशनल मेडिकल कलेजमा उपचार के क्रम में ५ दिन पूर्व मृत्यु हुई थी । मृतक के परिवार वालों का कहना है कि पुलिस के पिटाई से विजय की मृत्यु हुई है । परन्तु एसपी रविराज खड्का दाबा करते हैं कि दोनों किड्नी खराब होने के कारण बिजय की मृत्यु हुई है ।
रौतहट का सिडिओ ईन्द्रदेव यादव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान के लिए गृहमन्त्रालय के निर्देशन में उपसचिव के संयोजकत्व में ३ सदस्यीय टोली गठित की गई है । आज से १५ दिन के अन्दर प्रतिवेदन पेश किया जायेगा । ईलाका प्रहरी कार्यालय गरुडा का तत्कालीन प्रमुख डिएसपी ज्ञानकुमार महतो को शनिवार प्रदेश कार्यालय में बुला लिया गया है ।

यह भी पढें   नेपाल के अछाम में भारतीय सहयोग से स्कूल भवन का शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *