Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में 2 हफ्तों के भीतर कोरोना से मरनेवालों की संख्या दोगुनी

 

नेपाल में 2 हफ्तों के भीतर कोरोना से मरनेवालों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले 2 हफ्ते के अंदर यहां पर 200 नई मौतें दर्ज की गई है। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 37340 तक पहुंच गई है।

पहले के महीनों में संक्रमण की तुलना में मृत्यु दर कम थी, हाल के हफ्तों में मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है। मंत्रालय के प्रवक्ता गौतम ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, कोरोना से हुई मौत 15 अगस्त को 100 का आंकड़ा पार कर गई थी। “पिछले 24 घंटों में 12 मौतों के साथ मौतों का आंकड़ा 207 तक पहुंच गया है।”

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित

बता दें कि नेपाल ही नहीं बल्की पूरी दुनिया इस वक्त इस वायरस से परेशान है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। वैश्विक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या जो करोड़ 49 लाख (24.9 मिलियन) से ऊपर हो गई है, जबकि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, मौतों की संख्या बढ़कर 840,000 हो गई है। रविवार की सुबह, दुनियाभर में कुल मामलों की संख्या 24,891,294 थी

यह भी पढें   प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें – केपी शर्मा ओली

ये देश कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित

CSSE.Brazil के अनुसार कुल 5,948,426 संक्रमित मामलों और 182,535 मौतों के साथ दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) के अनुसार, दुनियाभर में 840,892 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे स्थान पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में ब्राजील है। देश में अब तक 3,846,153 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ गए हैं और अब तक 120,262 मौते हो गई है। वहीं तीसरे स्थान पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। इस के बाद चौथे नंबर पर संक्रमित देश रूस है, जिसका दावा है कि उसने कोरोना वायरस वैक्सीन का मानव पर सफल परीक्षण कर लिया है। फिलहाल अन्य देश भी कोरोना वैक्सीन के मानव ट्रायल मे लगे हुए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com