Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीलिपींस में बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर नौ लोगों को मारा

 

दक्षिणी फिलिपीन के एक व्यस्त इलाके में बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल  सवार एक समूह को रोका और फिर उन पर गोलीबारी कर दी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोटाबाटो प्रांत के कबाकान शहर में शनिवार की दोपहर जिन लोगों पर हमले किए गए उनमें अधिकतर किसान थे। अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय संघर्ष के कारण यह घटना हुई होगी और यह आतंकवाद की घटना होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढें   ब्रिटेन का फीफा से आग्रह... अर्जेंटीना के विरुद्ध जांच हो

कोटाबाटो गरीबी से ग्रस्त इलाका है जहां दशकों से चल रहे मुस्लिम अलगाववाद में अब थोड़ी कमी आई है। 2014 में फिलिपीन के सबसे बड़े मुस्लिम बागी समूह और सरकार के बीच समझौते के बाद इसमें कमी आई है।

हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े छोटे हथियारबंद समूह अब भी खतरा पैदा करते हैं। अधिकारी ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग एक-दूसरे को नहीं जानते थे और वे छह मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *