धरान में इलाजरत दो कोरोना संक्रमित की मृत्यु
माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में इलाजरत कोरोना संक्रमितों में 2 लोगो की मृत्यु हुई है। मृत्यु होने वाले में एक 74 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय पुरूष है। इसकी पुष्टि प्रतिष्ठान के प्रवक्ता डा. निदेश सापकोटा ने की है । खांसी , सांस लेने में तकलीफ व बुखार से ग्रस्त महिलाको को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। पीसीआर परीक्षण के बाद महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गत सप्ताह पुरूष का भी कोरोना पोजेटिव का पुष्टि हुआ था । प्रवक्ता के अनुसार पुरुष को पिछले 2 महीने से हृदय में समस्या थी ।

