Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्वारेन्टाइन में डिगनिटी किट और झुल वितरण

 

नेपालगंज/(बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला के बैजनाथ गावँपालिका द्वारा संचालित क्वारेन्टाइन में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा ने डिगनिटी किट और मच्छरदानी (झूल ) वितरण किया है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी और स्वीस रेडक्रस के साझेदारी में सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य प्रवद्र्धन कार्यक्रम मार्फत बाँके जिला शाखा में संचालित कोभिड–१९ प्रतिकार्य कार्यक्रम द्वारा यह सहयोग किया गया है ।
बैजनाथ गावँपालिकाद्वारा सूर्योदय माध्यमिक विद्यालय चिसापानी और जनता आर्दश माध्यमिक विद्यालय डिगिया में संचालित क्वारेन्टाइन में रहीं महिलाएँ को डिगनिटी और पुरुष को मच्छरदानी (झूल) वितरण किया गया है । इस के साथ कार्यक्रम में कोभिड–१९ संक्रमण रोकथाम, मलेरिया, डेंगु, परिवार नियोजन, झाडापखाला और एच.आइ.भी. एड्स के बारे में अभिमुखीकरण समेत किया गया ।
कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी, कोषाध्यक्ष राकेशबहादुर श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला शाखा अधिकृत दोलख बहादुर डाँगी, नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे सामुदायिक शसक्तिकरण के लिये स्वास्थ्य प्रवद्र्धन कार्यक्रम के शंकर भट्टराई, नेरेसो कोहलपुर उपशाखा और बैजनाथ गावँपालिका के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही थी
सहजकर्ताओं नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे बाँके शाखा के कार्यक्रम फोकल पर्सन प्रहलाद विश्वकर्मा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे कोहलपुर उपशाखा के प्रकाश चन्द्र चौधरी और लालबहादुर राना अभिमुखीकरण के सहजकर्ता के रुप में रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *