किसानों के बीच आपस में मारपिट, ५ किसान गम्भीर घायल
१ सितम्बर, कपिलवस्तु । कपिलवस्तु के महाराजगञ्ज में खेत में पानी डालने के विषय पर आपस में झगडा होने से ५ किसान घायल हो गए हैं । पुलिस ने जानकारी दी कि महाराजगञ्ज नगरपालिका–४ के कृषकों ने बारी बारी अपने खेत में पानी डालने की बात नहीं मिलने के बाद झगडा होने से मार पीट हुई है ।
प्रदेश ५ का प्रादेशिक प्रहरी कार्यालय दांग ने जानकारी दी कि प्रदेश प्रहरी कार्यालय के अनुसार झगडा तथा मारपीट के कारण महाराजगञ्ज ४ का ५० वर्षीय मोहमद हुसेन, २८ वर्षीय अल्ताप हुसेन और ७५ वर्षीय सलिम गद्दी घायल हुए हैं । उसी प्रकार झगडा में घायल अन्य पक्ष उसी स्थान का ४५ वर्षीय जुमन मियां और ४० वर्षी जाहेदा मिया है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि घायलों में से ३ व्यक्ति का इलाज स्थानीय शिवराज अस्पताल बहादुरगंज में सामान्य रुप से होने के बाद कपिलवस्तु जिला अस्पताल में हो रही है । घटना पर अनुसन्धान जारी है ।

