केन्द्रीय कारागार में ३ कैदियों की मृत्यु, एक में कोरोना पुष्टि
१ सितम्बर, काठमांडू । केन्द्रीय कारागार में बंदी जीवन जी रहे तीन कैदियों की मौत हो गई है । कारागार का जेलर लक्ष्मीप्रसाद बाँस्कोटा ने बताया कि तीन मृतकों में से एक मृतक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
जेलर सापकोटा के अनुसार कञ्चनपुर का ४० वर्षीय उक्त पुरुष का निधन उपचार के क्रम में सोमवार शाम को मेगा अस्पताल में हुआ है ।
अन्य दो व्यक्ति का निधन उपभार के क्रम में ही वीर अस्पताल में हुआ है । जिसमें से एक का घर बझाङ है जिसका ५ भाद्र में हुआ पीसीआर परीक्षण का नेगेटिभ रिपोर्ट आया था । उसी प्रकार आज मंगलवार सुबह सिरहा का एक पुरुष का निधन हुआ है जिसका पीसीआर रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है ।
जेलर सापकोटा के अनुसार अभी तक केन्द्रीय कारागार के ५२ कैदियों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है । इसी प्रकार कारागार के सुरक्षा में कार्यरत ५६ सुरक्षाकर्मियों में भी संक्रमण पाया गया है ।

