रातो मच्छिन्द्रनाथ रथ यात्रा विवाद पुल्चोक तनावग्रस्त
काठमाडौं ।
कोरोना भाइरस (कोभिड–१९) के संक्रमण के कारण रातो मच्छिन्द्रनाथ कि रथयात्रा लम्बे समय से रुका हुआ था पर गुरुवार युवाओं की भीड पुल्चोकस्थित रथ बनाए जगह पर जमा होकर , जनस्वास्थ्य की मापदण्ड पालना कर रथयात्रा करने का नारा लिखा हुआ प्लेकार्ड लेकर दिखा रहे थे ।
धीरे धीरे भीड बढने लगी जिसे प्रहरी द्वारा हटाने की कोशिश की गई । जिस पर युवा आज ही रथ तानने ककी जिद करने पर वातावरण तनावग्रस्त हो गया ।
भीड में रहे कुछ युवा रथ की रस्सी खोलकर खींचना शुरु कर दिए । सडक में आने के बाद प्रशासन द्वारा रोकने की कोशिश की गई और वहाँ का माहोल तनाव ग्रस्त हो गया । जमकर पत्थरबाजी हुई । फिर पानी का फव्वारा और आँसु गैस का प्रहरी ने प्रयोग कर माहोल नियंत्रण में लेने की कोशिश की । फिलहाल रथ तानने की प्रक्रिया रुकी है पर वातावरण में तनाव व्याप्त है ।

