Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देशभर १२२८ नयां संक्रमित, काठमांडू उपत्यका निवासी ४४५

 

काठमांडू, ३ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में देशभर १२२८ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । उसमें से ४४५ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने बिहीबार यह बात पुष्टी की है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में देशभर से संकलित १३४१३ स्वाब परीक्षण किया गया, उसमें से १२२८ व्यक्तियों में कोरोना पाया गया है । इसमें से ३९४ महिला और ८३४ पुरुष हैं । मन्त्रालय के अनुसार सबसे अधिक संक्रमित काठमांडू में ३५७ है । इसीतरह भक्तपुर में ४२ और ललितपुर ४६ नयां व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४२८७७ पहुँच गई है । इसीतरह पिछले २४ घंटों में ९१७ व्यक्ति डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या २४३०७ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *