मन्त्रीपरिषद् बैठक बालुवाटार में जारी
४ सितम्बर, काठमांडू । मन्त्रिपरिषद् की बैठक प्रधानम्न्त्री निवास बालुवाटार में जारी है । एक मन्त्री ने जानकारी दी कि बैठक में नेकपा उपाध्यक्ष बामदेव गौतम का राष्ट्रियसभा सदस्य में सिफारिस करने के विषय पर चर्चा हो रही है ।
नेकपा के गुरुवार के सचिवालय बैठक में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने गौतम को राष्ट्रियसभा सदस्य में सिफारिस करने की जानकारी करबाये थे ।
इसी प्रकार शनिवार से अर्थमन्त्री डा युवराज खतिवडा का कार्यकाल समाप्त हेने जा रहा है अतः शुक्रबार खतिवडा द्वारा राजीनामा देने की बात समझा जा रहा है ।
खतिवडा बुधवार को ही राजीनामा देने के लिए तैयार था परन्तु उन्हें प्रधानमन्त्री ओली ने रोककर रखा था । बुधवार को जब खतिवडा प्रधानमन्त्री से मिलने गया था तो उसे शुक्रवार मन्त्रीपरिषद् बैठक में राजीनामा देने के लिए कहा गया था ।

