विशेष अदालत ने अध्यक्ष न्यायधीश शिवराज अधिकारी के अध्यक्षता में मनाया निजामती दिवस
८ सितम्बर, काठमांडू । १७ वें निजामती सेवा दिवस के अवसर पर विशेष अदालत ने सोमवार को “स्वच्छ और सक्षम निजामती प्रशासनः समृद्धि तथा सुशासन” नारा के साथ विभिन्न कार्यक्रम कर मनाया । कार्यक्रम विशेष अदालत का अध्यक्ष माननीय न्यायाधीश श्री शिवराज अधिकारी जी के अध्यक्षता में सुसम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में उक्त अदालत के सदस्य, माननीय न्यायाधीशें, रजिष्ट्रार, उपरजिष्ट्रार, अधिकृत तथा कर्मचरियों की सहभागिता थी । कार्यक्रम में इस वर्ष के उत्कृष्ट कार्य सम्पादन करने वाले नायब सुब्बा रामकृष्ण सापकोटा और गाडी चालक अमृत बहादुर सुनवार को सम्मानपत्र तथा नगद राशि सृ सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में निजामती सेवा दिवस के सम्बन्ध में प्रकाश डालते हुए रजिष्ट्रार श्री अशोक कुमार क्षेत्री ने कहा राष्ट्रसेवक कर्मचारी को व्यवसायिक जीवन के हरेक क्षण में अपने कार्यकुशलता और अपने में नीहित क्षमता प्रदर्शन कर सेवा प्रवाह करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा, पुरस्कृत कर्मचारी को पुरस्कार का मर्यादा तथा गरिमा का ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए ।
इसी प्रकार कार्यक्रम में अदालत का वरिष्ठ सदस्य माननीय न्यायाधीश श्री कृष्ण गिरी जी ने “कर्मचारी के जीवन में पुरस्कार के महत्व“ के विषय पर चर्चा की । अदालत का शाखा अधिकृत श्री केशव पराजुली ने ”निजामती सेवा और हम” शीर्षक का कविता वाचन किया ।
अन्त में कार्यक्रम का अध्यक्ष माननीय न्यायाधीश श्री शिवराज अधिकारी जी ने बताया कि निजामती कर्मचारी के बिना न्याय निरुपण का कल्पना भी नहीं कर सकते । उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रसेवक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए सभी को अपना कार्य प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए ।

