अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में आतंकवादी हमला
अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में आतंकवादी हमला होने की खबर है। अधिकारियों का कहना है कि इस विस्फोट में अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के काफिले को निशाना बनाया गया है। सालेह के मीडिया ऑफिस के प्रमुख रजवान मुराद का कहना है कि ये आतंकवादी हमला विफल रहा और सालेह सुरक्षित और ठीक हैं।
अपना नाम ना बताने की शर्त पर सालेह के एक सहयोगी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने सालेह के काफिले को उस समय निशाना बनाया था, जब सालेह अपने घर से निकल चुके थे और काम पर जा रहे थे।

