Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टुटल और पठाओं ने शुरु की सेवा

 

काठमांडू, १० सितम्बर । निषेधाज्ञा के कारण बंद राइड सेयरिङ सेवा देनेवाले टुटल और पठाओ ने अपनी सेवा पुनः शुरु की है । प्रशासन की ओर से काठमांडू उपत्यका में निषेधाज्ञा में कुछ सहजता प्रदान करने के बाद टुटल और पठाओं दोनों ने आज से सेवा शुरु की है ।
दोनों कंपनी का कहना है कि आज भी कोरोना वायरस संक्रमण की जोखिम कम नहीं हुआ है, इसीलिए राइडर और सेवाग्राही दोनों को अनिवार्य सुरक्षा सतर्कता अपने के लिए कहकर सेवा शुरु की गई है ।
पठाओं के क्षेत्रीय निर्देशक अभिमानसिंह बस्नेत का कहना है कि राइडर को अनिवार्य सेनिटाइजर, प्रोटेक्टिभ मास्क, सुरक्षात्मक कपडा प्रयोग करने के लिए कहा गया है । स्मरणीय है– टुटल और पठाओ ऐसे कंपनी है, जो बाइक मार्फत यात्रुओं को सेवा प्रदान करती आ रही है । दोनों कंपनी की अपनी–अपनी मोबाइल एप है, मोबाइल एप के माध्यम से यात्रु और बाइक एक–आपस में मिलते हैं और यात्रु को आवश्यक स्थान तक पहुँचाया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *