Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकंप के झटकों से हिला मुम्बई

 

मुंबई में बीते कुछ समय से कुछ-कुछ दिनों पर लगातार भूकंप के झटके देखने को मिल रहे हैं। आज फिर भूकंप के झटकों ने मुंबईवालों को हिला दिया। मुंबई में आज तड़के 3.37 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी है।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप में किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही किसी जानमाल का नुकसान हुआ है। यह भूकंप ऐसे वक्त में आया जब मायानगरी में रहने वाले लोग सो रहे थे। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढें   बदलते हिमालय, पिघलते ग्लेशियर और बढ़ता मानवीय दबाव भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी : बिमल सरार्फ

इससे दो दिन पहले नौ सितंबर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में तड़के 3.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसमें भी किसी जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि झटका सुबह चार बजकर 17 मिनट पर डहाणू ताल्लुका के दुन्दलवाड़ी गांव के पास रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, जिले में पिछले शुक्रवार से ऐसे झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिनमें शनिवार को आया 4.0 तीव्रता का झटका भी शामिल है। पालघर के डहाणू में नवंबर 2018 से भूकंप के झटके आ रहे हैं। ज्यादातर झटकों का केंद्र दुन्दलवाडी गांव के आसपास ही होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com