Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में  इलाज नही होने से गर्भवती महिला की मृत्यु

 

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर ।  प्रसूति के लिए कोशी अस्पताल के द्वारा अस्वीकार करने पर 30 वर्षिय एक महिला का मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया है । बिराटनगर वार्ड 6 निवासी का 30 वर्षिय महिला बिमला देबी का इलाज नही होने पर आकाल मौत हुई है । कोशी अस्पताल द्वारा बेड खाली नही है कहकर लौटाने के बाद दर्द से कराहती महिला ने घर पर ही दम तोड़ दिया । मृतक महिला का पति  शिवू ऋषिदेब बिराटनगर में दैनिक मजदूरी का काम करता है । बताया यह भी जाता है कि आर्थिक अवस्था कमजोर रहने के कारण उक्त महिला का शव घर पर ही घंटो पड़ा रहा बाद में इसकी जानकारी प्रदेश सांसद केदार कार्की को मिला। श्री कार्की का सहयोग के बाद ही उक्त महिला का दाह संस्कार किया गया । सांसद कार्की ने कोरोना काल मे सरकार के निर्देश के बाद भी निजी और सरकारी अस्पताल में सर्वसाधारण का इजाज के अभाव में आकाल मृत्यु पर सवाल उठाए है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पलांचोक भगवती मंदिर में किए दर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com