पिता के चाकू प्रहार से बेटे की मौत
वीरगंज ।
पर्सा के पाेखरिया नगरपालिका वडा नं. ६ श्रीसिया में पिता द्वारा चाकू प्रहार से बेटे की मौत हो गई है ।
स्थानिय ७० बर्षिय बुवा लक्ष्मी साह राैनियार काे चाकू प्रहार से ३५ बर्षिय बेटे माधाे साह राैनियार की मृत्यु होने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।पिता को इलाका प्रहरी कार्यालय पाेखरिया ने नियन्त्रण में ले लिया है ।
चाकू प्रहार से गम्भीर रुप से घायल माधाे को उपचार के लिए वीरगंजस्थित नेशनल मेडिकल कलेज में ले जाने के क्रम में मौत हो गई ।
साेमबार शाम ७:१५ बजे लक्ष्मी ने बेटे माधाे पर चाकू प्रहार किया था । अनुसंधान जारी है । बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पिता ने झडप में बेटे पर चाकू प्रहार किया था ।

