Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जगजीत सिंह की हालत गंभीर

 

मुम्बई। जाने माने गजल गायक जगजीत सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिन्हें मस्तिष्क रक्त स्राव (बे्रन हैमरेज) के कारण लीलावती अस्पताल में आपरेशन किया गया था। लीलावती अस्पताल के प्रबंध न्यासी निकेत वी मेहता ने आज एक बयान में कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि जगजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा, हमें मरीज की निजता का सम्मान करना चाहिए, इसलिए इससे अधिक कुछ नहीं कह सकते हैं। सिंह को कल बांद्रा उपनगर के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सर्जरी के बाद उन्हें जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है। सिंह के परिवार के लोगों और दोस्तों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अनियंत्रित उच्च रक्तचाप के कारण ब्रेन हैमरेज की स्थिति पैदा होती है। इससे पहले जनवरी 1998 में जगजीत सिंह को हृदयघात हुआ था जिसकी वजह से उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था। अक्टूबर 2007 में रक्त संचार में आई समस्या की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *