Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिवा तथा रात्रिकालीन पर्यटक बस सेवा शुरु

 

२७ सितम्बर, काठमांडू ।

देशदर्शन बस सेवा प्रालि ने दिवा तथा रात्रिकालीन पर्यटक को लक्षित कर बस सेवा शुरु की है । पिछले दिनों में विश्वव्यापी रुप में फैले कोरोना महामारी के कारण नेपाल में भी लगभग ६ महीनों से लकडाउन तथा निषेधाज्ञा के कारण यातायात क्षेत्र भी बन्द रहा । फिलहाल पर्यटक को लक्षित कर दिवा तथा रात्रिकालीन सेवा शुरु की गई है ।

इससे पहले दिवा सेवा के द्वारा पर्यटक को गन्तव्यस्थल में पहुंचाने के लिए बाबा एडभेन्चर ट्राभल्स, बेन्चमार्क ट्राभल्स और दीपज्योति एडभेन्चर ट्राभल्स आए थे । अब देशदर्शन बस सेवा प्रालि द्वारा १६ पर्यटक बस पर्यटक को दिवा तथा रात्रिकालीन सेवा प्रदान कर रहा है । लगभग १२ करोड की लगानी में उक्त बस सेवा आश्विन १ गते से ही शुरु हो गई थी ।

यह भी पढें   क्या हम सरकार से प्रश्न नहीं कर सकते हैं – रचना खतिवडा

प्रालि का अध्यक्ष श्रीकान्त आचार्य ने बताया कि मुख्य मुख्य पर्यटकीय स्थल को लक्षित कर दिवा तथा रात्रिकालीन बस सेवा सञ्चालन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *