Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनसरी में बालिका हत्या करने वाला गिरफ्तार

 

२८ सितम्बर, सुनसरी । सुनसरी के बराहक्षेत्र नगरपालिका–१ कटहरे की १२ वर्षीया बालिका मीना राई की हत्या के अरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय सुनसरी का प्रहरी नायब उपरीक्षक नरेन्द्र कार्की ने बताया कि बालिका के पडोसी एक १६ वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि चटपटी खरिद बेच के विषय पर बहस होने पर उक्त किशोर शनिवार के रात को बोतल से प्रकार कर हत्या किया है । उस वक्त वह किशोरी घर में अकेली थी ।
शनिबार बालिका का अभिभावक बेटी को अकेले घर में छोडकर पडोस में धामी का करतब देखने गये थे । उसी समय चटपटी खरिदने आए किशोर के साथ झगडा हुआ था । पुलिस ने जानकारी दी कि अनुसन्धान से पता चला है कि मिना की हत्या बोतल के प्रहार से ही हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *