Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीपी प्रतिष्ठान में उपचारत ६८ वर्षीय कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु

 

सुनसरी, २९ सितम्बर । धरान स्थित वीपी कोइराला स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में उपचारत ६८ वर्षीय कोरोना से संक्रमित एक पुरुष का आज सुबह निधन हो गया है । मृतक मोरङ जिला सुनबर्सी–७ के स्थायी निवासी हैं ।
बुखार, स्वास–प्रश्वास और खासी की समस्या से वह शुरु में विराटनगर स्थित नोबल अस्पताल में भर्ती के लिए पहुँच गए थे । कोरोना की आशंका होने पर उनको आश्वीन ५ गते परीक्षण करने पर रिपोर्ट भी पोजेटिभ आया था । उसके बाद धरान स्थित प्रतिष्ठान में उनको आश्वीन १० गते भर्ती की गई थी ।
स्वास्थ्य अवस्था जटिल होने के कारण को उनको भेन्टिलेटर रखकर उपचार किया जा रहा था । प्रतिष्ठान के प्रवक्ता डा. दिनेश सापकोटा के अनुसार मृतक पुरुष में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और किड्नी संबंधी समस्या भी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *