लायन्स क्लब द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हाथ धोने की पानी टंकी सहयोग
हिमालिनी सवांदाता रुपन्देही । लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध द्धारा ओमसतिया गावपालिका वड़ा4 स्थित बसन्तपुर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र में हाथ धोने की पानी की टंकी हस्तान्तरण किया गया ।” हाथ धोयें कोरोना से बचें” लायन्स का 2020/21 वर्ष भव्य नारा के साथ मंगलम पाइप्स एण्ड टयांकस् के सहकार्य से क्लब के पानी टंकी हस्तान्तरण के प्रमुख अतिथि लायन्स डिष्ट्रिक इन्टरनेशनल 325 बी टु नेपाल के स्ट्रेटेजिक चिफ पीएमजेएफ नवराज न्यौपाने रहे ।श्री न्यौपाने ने कहा की स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले सेवाग्राही लोगों के लिए हाथ धोने के लिए टंकी की ब्यवस्था की गई है जिसको लेकर मैं हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूँ।लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध वर्ष 2020/21 का अध्यक्ष एमजेएफ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा की स्वास्थ्य केन्द्र को पुनः आवश्यकता आने पर क्लब द्धारा सहयोग किया जायेगा ।कार्यक्रम में लायन्स डिष्ट्रिक इन्टरनेशनल 325 बी टु नेपाल के इभ्यालुयसन टिम हेड विनोद खरेल ,लायन्स क्लब अफ सिद्धार्थनगर गौतमबुद्ध के संस्थापक अध्यक्ष एवम् लायन्स डिष्ट्रिक इन्टरनेशनल 325 बी टु नेपाल एरिया–4 के कोषाध्यक्ष एमजेएफ गौतम कुमार गुप्ता,लायन्स डिष्ट्रिक इन्टरनेशनल 325 बी टु नेपाल एरिया–4 के जोनचेयरपर्सन ओम जैसी,बसन्तपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इञ्चार्ज अरुण खरेल,समाजसेवी एवम् बसन्तपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व्यवस्थापन समिति सदस्य श्रवण कुमार पाण्डेय,लायन्स क्लब अफ भैरहवा लुम्बिनी के संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार,क्लब के तृतीय उपाध्यक्ष रविकान्त उपाध्याय,कार्यक्रम संयोजक मनमित सिंह गांधी के स्वागत, क्लब के सह–सचिव सुमेर विक्रम खांण के स्वागत एवम् सचिव राजन शुक्ला के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।


