चिकित्सक संघ द्वारा घोषित आन्दोलन स्थगित
काठमांडू, ११ अक्टूबर । डा. गोविन्द केसी की जीवन रक्षा के खातिर नेपाल चिकित्सक संघ द्वारा घोषित आन्दोलन स्थगित की गई है । संघ ने कहा था कि आइतबार देशभर रहे सम्पूर्ण अस्पताल में आकस्मिक और कोभीड–१९ के साथ संबंधित सेवा के अलवा अन्य सम्पूर्ण सेवा बंद की जाएगी ।
संघ का आरोप था कि डा. केसी की जीवन रक्षा के लिए सरकार गम्भीर नहीं है । सरकार को दबाव देने के लिए भी आन्दोलन घोषणा की गई थी । लेकिन शनिबार रात में सरकार और डा. केसी के बीच ८ सूत्रीय सम्झौता होने के कारण संघ ने अपना घोषित आन्दौलन वापस किया है ।

