Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा पार्टी की संरचना नेपाल की सामाजिक विविधता के अनुसार होगीः ठाकुर

 
महन्थ ठाकुर/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ अक्टूबर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा है कि जसपा पार्टी निर्माण प्रक्रिया जारी है और इसको नेपाल की सामाजिक विविधता के अनुसार गठन किया जा रहा है । उनका मानना है कि नेपाल में कई सामाजिक विविधता है, नयां बननेवाला जसपा पार्टी उसको सम्बोधन करने की कोशीश कर रही है । नेता ठाकुर का कहना है कि नेपाल की सामाजिक संरचना अनुसार ही पार्टी संरचना भी बनाई जाएगी । थारु अधिकारकर्मी और बुद्धिजिवियों के साथ जसपा द्वारा शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि जसपा पीडित वर्ग और समुदाय की पार्टी है, इसीलिए सम्पूर्ण समुदाय अब जसपा में भी आबद्ध होना जरुरी है । उन्होंने कहा– ‘पहाड के जनजाति, दलित, महिला, अल्पसंख्यक हो या समग्र मधेश में रहनेवाले विभिन्न समुदाय, सभी को मिलकर संघर्ष करना चाहिए । आधुनिक समाज के रुप में नेपाल को रुपान्तरण करना चाहिए । अध्यक्ष ठाकुर ने कहा है कि समानता, सामाजिक न्याय, आर्थिक उन्नति एवं समान अवसर के लिए संघर्ष की जरुरत है ।
अध्यक्ष ठाकुर ने यह भी कहा है कि मधेश में रहनेवाले मधेशी समुदाय एवं थारु समुदाय भावनात्मक रुप में एक है । कार्यक्रम में थारु नेताओं ने कहा था कि जेल जीवन जी रहे रेशम चौधरी को जेल मुक्त करने के लिए जसपा सम्वेदनशील नहीं हो रही है । इसका जवाफ देते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि उनको जेल मुक्त करने की प्रयास जारी है । कार्यक्रम में जपसा नेता डा. बाबुराम भट्टराई, अशोक राई और राजेन्द्र महतो जैसे नेताओं ने भी अपने–अपने विचार व्यक्त किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com