Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा आगामी एक महीने तक और बंद रखने का निर्णय

 

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नेपाल-भारत सीमा बंद होने के लगभग आठ महीने होने को है। इस बीच नेपाल सरकार ने सोमवार को फिर नेपाल-भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा आगामी एक महीने तक और बंद रखने का निर्णय लिया है। एक महीने तक और सीमा सील रहने से नेपाली कामगारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत आकर कमाने वाले नेपाली कामगारों के घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। रोजगार बंद होने से खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण नेपाल सरकार ने इंडो- नेपाल बॉर्डर को आगामी एक महीने तक सील रखने का निर्णय लिया है। वहीं सरकार भारत जाने के लिए आतुर नेपाली कामगारों को रोक पाने में अक्षम है।
काठमांडु में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया है। जो नेपाली कामगार भारत से 24 मार्च को नेपाल लौट आए थे। वे दशहरा पर्व को छोड़कर भारत लौटने लगे हैं। नेपाली थाना जमुनहा पर भारत जाने वालों की भीड़ में मौजूद सुर्खेत निवासी चन्द्रपुरी ने कहा कि घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। रुपए न होने के कारण पर्व कैसे मनाएंगे। जो भारत से कमा कर लाए थे वह सब खत्म हो गया। भारत जाने वाले नेपाली कामगारों को नेपाल सरकार नहीं रोक पा रही है। विभिन्न कार्यों के बहाने भारत- नेपाल आने- जाने वाले लोग आ जा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *