विवादित समस्याओं को सुलझाने के लिए पुनः ओली और प्रचण्ड बीच चर्चा

१४ अक्टूबर, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अन्दर आन्तरिक समस्या सुलझाने के लिए अध्यक्षद्धय केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच लागातार चर्चे हो रहे हैं ।
मन्त्रिपरिषद पुनर्गठन और पार्टी एकता का बाँकी काम करने के विषय पर दोनों नेताओं के आपस में सहमति नहीं होने के कारण कर्णाली प्रदेश का विवाद उत्पन्न हुआ । उसके बाद से कुछ दिनों से नेतागण अन्य विषय को छोडकर कर्णाली प्रदेश का विवाद सुलझाने में लगे हुए हैं ।
प्रचण्ड का प्रेस संयोजक विष्णु सापकोटा ने जानकारी दी कि आज बुधवार सुबह सवा नौ बजे से ओली और प्रचण्ड बीच बालुवाटार में चर्चा हुई है । उन्होंने बताया कि हमलोगों को इस सम्बन्ध में बहुत कुछ जानकारी नहीं हुई है परन्तु पार्टी के अन्दर की समस्याओं के विषय पर चर्चा हुई होगी ।

