Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के होटल व्यवसायी यादव यौन दुव्र्यहार के आरोप में गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम, १६ अक्टूबर । जनकपुर के होटल व्यवसायी प्रमोद यादव को पुलिस ने यौन दुव्र्यहार के आरोप में गिरफ्तार किया है । जेसिएफ होटल के ३८ वर्षीय संचालक यादव के ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक १९ वर्षीया युवती के ऊपर बलात्कार किया है । पीडित युवती कक्षा ९ में अध्ययनरत विद्यार्थी भी हैं ।
पीडित किशोरी की ओर पुलिस जिला पुलिस कार्यालय धनुषा में शिकायत दर्ज होने के कारण पुलिस ने जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका–१९ स्थित बेंगा शिवपुर निवासी यादव को गिरफ्तार किया है । पीडित किशोरी ने यादव के साथ अन्य दो लोगों के विरुद्ध भी शिकायत की है । पुलिस प्रवक्ता तथा पुलिस नायब उपरीक्षक मकेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा है कि यादव के ऊपर अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *