Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में एक स्वयंभू गुरु को अदालत ने 120 साल की सजा सुनाई

 

अमेरिका में एक स्वयंभू गुरु को अदालत ने 120 साल की सजा सुनाई गई है। वह अपने अनुयायियों को सेक्स स्लेव बनाता था, जिसके बाद न्यूयॉर्क की अदालत ने उसे दोषी माना है। 60 साल के कीथ रेनेर Nxivm नामक संगठन चलाता था, जिसका खुद को नेता बताता था। वह अमीर और फेमस अनुयायियों को अपने जाल में फंसाता था।
कीथ रेनेर नामक स्वयंभू गुरु के फॉलोवर्स पांच हजार डॉलर के सेल्फ हेल्प कोर्सेस लेते थे, लेकिन उनमें से कुछ को फाइनेंशियली और सेक्सुअली निशाना बनाया जाता था और उन्हें प्रतिबंधित आहार लेने पर मजबूर किया जाता था। उसने डीओएस नामक ग्रुप में एक गुट की स्थापना की थी, जोकि एक पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर की तरह था। यह महिलाओं को स्लेव्स की तरह बनाया जाता था, जबकि रेनेर खुद को ग्रैंड मास्टर की भूमिका में रखता।
महिलाओं को रेनेर के साथ सेक्स करने और पर्सनल जानकारियां और फोटोज शेयर करने के लिए बाध्य किया जाता। रेनेर को जून 2019 में कई मामलों में दोषी पाया गया था। इसमें रैकेट चलाना, सेक्स ट्रैफिकिंग, उगाही, आपराधिक साजिश और यौन शोषण के मामले में सजा सुनाई गई थी। सुनवाई के दौरान एक युवती ने कहा था कि मैं बच्ची थी। उसने मेरे बचपन को छीन लिया।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेनेर ने कहा कि वह निर्दोष है और पीड़ितों द्वारा दिए गए बयान पर गहरा खेद जताता है और उसे इसपर दुख एवं काफी गुस्सा है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को सही नहीं बताया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *