‘रअ’ प्रमुख का नेपाल भ्रमण से तरंगित नेकपा की राजनीतिः फिर सचिवालय बैठक मांग
काठमांडू, १ नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में फिर सचिवालय बैठक मांग होने लगा है । कई प्रयासों के बाद पार्टी अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच सम्पन्न भेटवार्ता में सचिवालय बैठक के संबंध चर्चा हो गई है, लेकिन प्रधानमन्त्री ने प्रस्ताव को अस्वीकार किया है ।
गत कार्तिक ४ गते के बाद अध्यक्ष प्रचण्ड प्रधानमन्त्री ओली से मिलने के लिए इन्कार कर रहे थे । प्रचण्ड को कहना है कि ओली पार्टी सहमति के के विपरित आगे बढ़ रहे हैं, इसीलिए भेटवार्ता की कोई भी अर्थ नहीं है । प्रधानमन्त्री ओली द्वारा बारबार आग्रह होने पर शनिबार ओली से मिलने के लिए शनिबार दूसरे अध्यक्ष प्रचण्ड प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच गए थे । इसके लिए ओली पक्षधर नेताओं ने कई दिनों से प्रयास किया था ।
लम्बे समय के बाद सम्पन्न भेटवार्ता में अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रधानमन्त्री ओली समक्ष सचिवालय बैठक बुलाने के लिए प्रस्ताव किया है । हाल ही में सम्पन्न भारतीय खुफिया एजेन्सी ‘रअ’ का प्रमुख सामन्तकुमार गोयल का नेपाल भ्रमण और सिर्जित विवाद संबंधी विषय को लेकर नेकपा के भीतर तीव्र ध्रुवीकरण है । प्रचण्डको मानना है कि इस विषय को पार्टी सविचालय में विचार–विमर्श होना आवश्यक है । अध्यक्ष प्रचण्ड को यह भी कहना है कि कर्णाली प्रदेश विवाद और पर्सा घटना संबंधी विषयों में भी सविचालय में विमर्श आवश्यक है ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री ओली सचिवालय बैठक बुलाने के पक्ष में नहीं हैं । इसीलिए सविचालय बैठक संबंधी प्रस्ताव को इन्कार करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने प्रचण्ड से कहा है कि इसके संबंध में पार्टी महासचिव से विचार–विमर्श की जाएगी, उसके बाद ही आवश्यक कदम के संबंध में निर्णय हो सकता है ।

