आज कांग्रेस पदाधिकारी बैठक

काठमांडू, २ नवम्बर । पार्टी की १४वें महाधिवेशन और समसामयिक राजनीतिक विषयों में चर्चा–परिचर्चा के लिए नेपाली कांग्रेस ने आज पार्टी पदाधिकारी बैठक आह्वान किया है । बैठक आज अपरान्ह १ बजे पार्टी कार्यालय सानेपा में आयोजन होने जा रहा है ।
कांग्रेस मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल के अनुसार बैठक में पार्टी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और कुछ केन्द्रीय सदस्यों की सहभागिता रहेगी । गत आश्वीन १२ गते पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल की ओर से पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को प्रदान किया गया पत्र के संबंध में भी चर्चा होने की संभावना है । स्मरणीय है, नेता पौडेल ने पार्टी विधिान अनुसार पार्टी संचालन और निष्पक्ष १४वें महाधिवेशन मांग करते हुए उस समय देउवा को एक ध्यानाकर्षण पत्र दिया था ।
१४वें महाधिवेशन की तैयारी संबंधी विषयों में विचार–विमर्श के लिए नेपाली कांग्रेस ने यही कार्तिक २१ गते केन्द्रीय कार्य समिति बैठक भी बुलाया है । बताया गया है कि महाधिवेशन आगामी फाल्गुन ७ गते से १० गते की जाएगी ।

