बिडेन की बढत जारी, ट्रम्प अदालत की शरण में
वाशिंगटन, एजेंसियां।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और उनके प्रतिद्वंदी जो बाइडन के बीच फिलहाल मुकाबला कड़ा हो गया है। वोटों की गिनती के मुताबिक, फिलहाल जो बाइडन ने ट्रंप के खिलाफ बढ़त बना ली है। इस बीच ट्रंप ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर ट्रंप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में चुनाव के नतीजों को लेकर हिंसा की आशंका भी जताई गई है, जिसके लिए सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां की गई हैं। व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

