ओली–प्रचण्ड वालुवाटार में भेटवार्ता
काठमांडू, ५ नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के दो अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच वालुवाटार में भेटवार्ता शुरु हो गई है । प्रधानमन्त्री भी रहे ओली से मिलने के लिए प्रचण्ड बालुवाटार में पहुँच गए हैं ।
बुधबार ही भेटवार्ता की तिथि तय हुआ था । लेकिन पूर्वसभामुख कृष्णबहादुर महरा पत्नी सीता का निधन होने के कारण बुधबार का भेटवार्ता स्थगित हो गया था । कहा गया है कि पार्टी के भीतर जारी आन्तरिक राजनीतिक विवाद संबंधी विषयों को लेकर दो अध्यक्ष के बीच बातचीत होने की संभावना है ।

