मैथिल ब्राह्मण के साथ भेदभाव कर रही है सरकार : भगवान झा
विराटनगर
माला मिश्रा,जोगबनी
विराटनगर निजामती कर्मचारी यूनियन हाल में मैथिल ब्राह्मण महासभा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मैथिल ब्राह्मण महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष इंजीनियर भगवान झा की उपस्थिति थी । आपने अपने संबोधन में कहा कि मैथिल ब्राह्मण को खस आर्य की श्रेणी में रखकर सरकार भेदभाव कर रही है ।
कार्यक्रम मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल जिला कार्यसमिति मोरंग का बैनर तले मैथिल ब्राह्मण महासभा जिला युवा कार्य समिति के द्वारा आयोजित किया गया । आयोजन में स्मारिका पुस्तक बिमोचन भी किया गया । मुख्य अतिथि ने मैथिल समाज को एकजुट होने की अपील की । उन्होंने मैथिल समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा के लिए एकजुट होकर सरकार पर दबाब मूलक कार्यक्रम लाने के लिए तैयार रहने की अपील के साथ साथ अगर इसके लिए आंदोलन का जरूरत पड़ने पर पीछे नही हटने की बात कही ।
जिला कार्य समिति मोरंग के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मैथिल ब्राह्मण सभा को जातीय संस्था बताते हुए कहा कि सभी मिथिला के जात जाति की पहचान हेतु मिथिला संस्कृति अध्ययन क्रेंद्र स्थापना की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला कार्य समिति व युवा कार्य समिति, सलाहकार सहित लगभग दो दर्जन के बीच प्रमाणपत्र बितरण किया गया । कार्यक्रम में महिला अभियानियों ने बेटा बेटी , बेटी बहु में भेदभाव , दहेज प्रथा आदि सामाजिक विकृति पर प्रहार करते हुए मंचासीन अतिथियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया साथ ही विश्व की मैथिल महिला को एकजुट होने की अपील की ।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि के अलावा मैथिली सेवा के अध्यक्ष डॉ एसएन झा , डॉ सुरेंद्र मिश्र , मैथिल ब्राह्मण महासभा सप्तरी के अध्यक्ष राघवेंद्र झा , मैथिली सेवा समिति सिरहा के अध्यक्ष नरेंद्र झा , मैथिली सेवा समिति प्रदेश २ युवा संघ के अध्यक्ष जानकी रमन झा ,भारत नेपाल मैत्री समाज के संस्थापक संयोजक वरुण मिश्रा सहित अतिथि मंचासीन थे ।
मंच संचालन जितेंद्र झा कर रहे थे । इस मौके पर अतिथि के रूप में अप्पन बिराटगढ़ परोपकार समाज की अध्यक्ष बसुन्धरा झा , अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव जोगबनी के कार्यकारी संस्थापक संयोजक माला मिश्रा, श्री राजदेवी संगीतकला क्रेंद की अध्यक्ष विद्या मिश्रा , मधेशी महिला नागरिक समाज की अध्यक्ष आशा झा, अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव जोगबनी का सलाहकार व समाजसेवी लक्ष्मीकांत झा , शिक्षाविद प्रकाश नारायण झा , शिक्षाविद विवेक ठाकुर, उपाध्यक्ष शरदचंद्र झा ,कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार झा , मैथिली एसोशिएसन नेपाल के महासचिव राजेश झा , वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश प्रेमी, पत्रकार शिवम मिश्र ,ऋतु झा , सरोज देबी झा , रामजी झा , शारदानंद मिश्र, पवन झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।कार्यक्रम के सफल संचालन में नव निर्वाचित युवा कमिटी का अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष बिपिन कुमार झा, सचिव प्रशांत ठाकुर , सहसचिब संतोष कुमार झा, कोषाध्यक्ष चन्द्रकान्त ठाकुर, सूरज कुमार मिश्र, नवीन कुमार झा, अभिराज कुमार मिश्र, सुभाष झा, नन्दकिशोर झा, निशित कुमार मिश्र , अभिषेक कुमार झा तथा सलाहकार भगवान झा, बिपुलेंद्र झा, इ. प्रेमचंद झा आदि का महत्तवपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा विद्यापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, महिलाओं के द्वारा भगवती बंदना के साथ किया गया ।








