रोटरी व हील फाउंडेशन ने किया पर्यावरण संरक्षण हेतु सूती कपड़ा का थैला बितरण

माला मिश्रा जोगबनी । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउनटाउन तथा हील फाउंडेशन संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु सूती कपड़ा से बना थैला जगह जगह बितरण कर प्लास्टिक का उपयोग न करे सूती कपड़ा का झोला लेकर बाजार आए लोगो से अपील कर जनचेतना अभियान चला रहा है । हील फाउंडेशन का फाउंडर अनुराग मूंदड़ा , यश सारडा ने बताया बिराटनगर के सब्जी मंडी, गुदरी बाजार , मॉल के समीप लगभग 100 थैला मुफ्त बितरण किया गया है । इसके अलावा 20 रुपये लेकर कई दुकानदार व मॉल में रखा गया है ताकि इसका सही उपयोग हो सके । रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउनटाउन का अध्यक्ष दीप्ति तोदी ,
सचिव व कार्यकम संयोजक गिरिजा सारडा ने बताया कि पहिले चरण में कुल 28 हजार रुपए का थैला बनाए गए है। एक थैला का लागत 50 रुपए आया है । आगे दूसरे चरण में गल्ली मुहल्ला, चौक चौराहा , भीड़ भाड़ बाले इलाके में जनचेतना अभियान के तहत थैला बितरण करने का योजना है ।



