नेकपा में विभाजन नहीं होने देंगेः संचार मन्त्री गुरुङ
काठमांडू, १९ दिसम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा सूचना तथा प्रविधि मन्त्री पार्वत गुरुङ ने कहा है कि पार्टी गम्भीर मोड में हैं, लेकिन विभाजन होने की संभावना नहीं है । नेकपा दोलखा द्वारा शनिबार आयोजित शैलुङ गांवपालिका–७ के वडाध्यक्ष स्व. प्रेम लामा की श्रद्धाजलीसभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री गुरुङ ने कहा– ‘सच है कि पार्टी गम्भीर मो में है, लेकिन विभाजन नहीं होगी, हम लोग ही विभाजन होना नहीं देंगे ।’ उनका कहना है स्थायित्व और देश की समृद्धि के लिए भी पार्टी विभाजन होना ठीक नहीं है । मन्त्री गुरुङ ने कहा कि पार्टी के भीतर जो विवाद है, उसको समाधन करने के लिए हर प्रकार की त्याग करने के लिए वह तैयार हैं ।


