Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से मिलने शितल निवास पहुंचे और जसपा नेता देउवा निवास बुढानिलकंड में

 

काठमांडू, १९ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आज दिनभर राजनीतिक  भेटवार्ता में व्यस्त है । सुबह पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से मिलने के लिए प्रधानमन्त्री ओली प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँच गए थे । उसके बाद गृहमन्त्री रामबहादुर थापा सहित कुछ मन्त्रियों से प्रधानमन्त्री ओली ने व्यक्तिगत भेटवार्ता किया है ।
भेटवार्ता के दौरान ही प्रधानमन्त्री ओली आज शाम राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी निवास शितल निवास पहुँच गए हैं । नेकपा के भीतर जारी राजनीतिक विषयों को लेकर जारी प्रधानमन्त्री की दौड़धुप को अर्थपूर्ण रुप में देखा जा रहा है ।
इसी बीच जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के शीर्ष नेता डा. बाबुराम भट्टराई, महन्थ ठाकुर और राजेन्द्र महतो प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा से मिलने के लिए बुढानिलकंड पहुँचे हैं । कहा गया है कि कांग्रेस सभापति देउवा ने बुलाने पर जसपा नेता बुढालिकंठ पहुँच गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *