Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहरी विकासमंत्री प्रभु साह की गाडी के ठोकर से घायल व्यक्ति उपचाररत, मंत्री दे रहे सफाई

 
प्रभु साह, फाईल तस्वीर

शहरी विकासमन्त्री प्रभु साह की गाडी की ठोकर से सर्लाही में एक व्यक्ति घायल हो गया है । यह घटना जिस समय हुई मंत्री शाह स्वयं उस गाडी में सवार थे । घटना के बाद से ही मंत्री शाह की  आलोचना हो रही है क्योंकि साह की गाडी  घायल की खोज खबर लेने की बजाय आगे बढ गई ।

पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के हरिवन में मन्त्री साह सवार ना १ झ ३८४२ गाडी की ठोकर से लालबन्दी नगरपालिका वडा नम्बर-८ चन्द्रपुर के ३५ बर्षीय बच्चु तामाङ घायल हो गए हैं । उनके कमर और पैर में चोट लगी है उनका उपचार स्थानीय स्वाभिमान अस्पताल में हो रहा है ।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक कल सुबह ११ बजे तक के लिए स्थगित

इस बीच मन्त्री साह ने कहा है कि उस व्यक्ति को कुछ नही हुआ था इसलिए उनकी गाडी आगे बढ गई । उन्होंने सोशल मीडिया और प्रहरी पर आरोप लगाया है कि इस घटना का अतिरंजित रुप में प्रचार किया जा रहा है ।    किन्तु सीसीटीवी में कैद घटना कुछ और ही बयान कर रहा है । सोशल मीडिया में साह के खिलाफ जम कर आलोचना हो रही है ।

यह भी पढें   एमाले महासचिव पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति जताई असन्तुष्टि

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *