Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यालय सहित विकास कार्य विधायक मद राशी से किए जाएंगे: विद्यासार केशरी

 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी । जोगबनी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय,अमौना में कोरोना काल को लेकर लंबे अरसे के बाद सोमवार से  नवम् व दसम् कक्षाओं की विधिवत  संचालन के अवसर पर स्वागत व  सम्मान समारोह  कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक मंचन केसरी व अमौना मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना खान  सहित अन्य उपस्थित अतिथियो को स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा स्वागत किया गया तथा सभी अतिथियो को फूल मालाओ व शाॅल ओढा कर सम्मानित किया गया ।  मंच का संचालन प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र विश्वास कर रहे थे । इस दौरान विधायक ने कहा पुरा विश्व कोरोना काल जुझकर बाहर आया है अब कोविड 19 के गाइड लाइन के तेहत विद्यालय खुलेंगी तथा अब बच्चों को पुनः शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा । उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को सिर्फ मध्यान भोजन व छात्र वृति पर ही ध्यान नहीं देना बल्कि बच्चों को भी नियमित स्कूल भेजने की भी आवश्यकता है । कहा कि आगामी अप्रैल माह में विधायक निधि से स्कूल का गेट तथा चारदिवारी कारवाने का प्रयास किया जाएगा । उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए कहा की प्रधानमंत्री का जो सपना है वह पुरा होता दिख रहा है । देश दो दो कोरोना वैक्सिन बहुत जल्दी ही आएगा । वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इस स्कूल का करीब सौ वर्ष पुरा होने जा रहा है । बच्चों को शिक्षा देने के प्रति स्कूल के एचएम सहित सभी शिक्षको का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।

यह भी पढें   बी.पी. कोइराला : जीवन, संघर्ष और प्रजातान्त्रिक समाजवाद : चंदन दुबे

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मैथिलि अभियानी माला मिश्रा ने मंच से स्कूल के मुख्य गेट को बनवाने का विधायक से आग्रह किया विधायक ने भी मंच से इस पर सहमति जताते हुए मुख्य गेट बनाने का घोषणा किया । कार्यक्रम में बीजेपी पूर्व उपाध्यक्ष मनोज झा,  सरपंच प्रतिनिधि अजय सहनी ,  वार्ड पार्षद महानंन दास  , सदानंद पंडित,  समिउद्दिन , अरूणा कुमारी , असरफ फरहत अली,  असलम प्रवेज,  ज्योति कुमारी , मुकेश कुमार,  नजरा बानो,  अलिमुद्दान,  रौशन आरा, कुमारी सोनी , बबीता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com