Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय जनगणना को ले मैथिली सेवा समिति के बैनर तले किया बृहत बिचार विमर्श 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । मैथिली सेवा समिति की ओर से बिराटनगर वार्ड 9 स्थित जानकी सेवा सदन में कल  राष्ट्रीय जनगणना 2078 के लिए भाषिक जनजागरण अभियान अंतर्गत मैथिली भाषा भाषी विद्वान बुद्धिजीवी समाजसेवी संस्था प्रमुख भाषा संस्कृति अभियानियो के साथ बृहत विचार विमर्श कार्यक्रम की आयोजना किया। इस कार्यक्रम के संयोजक डा योगेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मैथिली सेवा समिति के अध्यक्ष डा एस एन झा के सानिध्यता में संपन्न विचार विमर्श कार्यक्रम में जनगणना के महत्व, भाषिक पहचान की बर्तमान अवस्था और भविष्य, भाषिक बोलचाल के नाम पर विखंडन हेतु सक्रिय तत्व और मनसाय इत्यादि महत्वपूर्ण विषय पर वक्ताओं का विचार एवं सुझाव लिया गया।

यह भी पढें   राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 6

नेपाल में नेपाली के बाद सर्वाधिक बोलने वाला राष्ट्रीय भाषा मैथिली होने और इश अनुरूप भविष्यमें  मैथिली को प्राथमिक स्तर की शिक्षा एवं प्रदेश तथा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप मे माग किया था।  मैथिली भाषी की बाहुल्य प्रदेश 2 और प्रदेश 1 और 3 में भी प्रदेश स्तर की मैथिली अकादमी की स्थापना और भाषा साहित्य संरक्षण संवर्धन हेतू प्रोत्साहन के लिए संबंधित निकाय से संपर्क और समन्वय कर अभियनियो को संचालन करने कि सुझाव दिया गया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव बीपुलेंद्र झा ने कि एवं विचार विमर्श के मुख्य विषय के ऊपर प्रकाश डालने का कार्य संस्था के सल्लाहकर प्रवीण नारायण चौधरी, संजोकिय मंतव्य डा योगेंद्र प्रसाद यादव एवं समिति के अध्यक्ष सा एस एन झा ने किया । उक्त कार्यक्रम में मैथिली भाषा भाषी अभियानियो में डा एस एन मिश्र( संस्थापक अध्यक्ष)  मनोज कुमार मिश्र ( मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा समिति),  जय प्रकाश महतो (भाषा संस्कृत प्रतिष्ठान), श्रीमती बसुंधरा झा (अप्पन बिरातगढ़ परोपकार समाज) श्रीमती राधा मंडल( पूर्वांचल मैथिली जनसंस्कृती मंच)  मो. इमाम हैदर (नेपाल मुस्लिम यूथ कमिटी) श्री अरविन्द मेहता ( पूर्वांचल मैथिली युवा संजाल)  शिवनारायण पंडित ( साहित्यकार)  बैजू कुमार यादव ( जन जागरण केंद्र नेपाल)  कुमुद मोहन झा ( अप्पन ब्राह्मण समाज) श्रीमती आभा अनुपमा (आभा फाउंडेशन)  ई फूल कुमार देव ( उपाध्यक्ष, मैथिली सेवा समिति)  प्रकाश प्रेमी ( संचारकर्मी) श्रीमती सुनीता ठाकुर( उपाध्यक्ष, मैथिली सेवा समिति) श्री वीरेन्द्र कुमार झा (समाजसेवी तथा  गायक) विवेकानंद ठाकुर ( सल्लाहकार, मैथिली सेवा समिति)  राजेश झा ( मैथिल एसोसियन अफ नेपाल) श्री पंकज वर्मा ( मैथिली बिकाश अभियान)  बरुण मिश्रा ( वरिष्ठ पत्रकार) श्रीमती ममता यादव (जागृत महिला समाज)  नित्यानंद मंडल ( जगजगरण उत्थान केंद्र)  महेश शाह (स्वर्णकार संघ)  उत्तम पासवान ( दलित समाज विकास केंद्र)  राजेश कुमार भूजल ( मैथिली अभियानी)  कर्ण संजय ( साहित्यकार) प्रेम नारायण झा ( साहित्यकार)  मैथिल अभियानी श्रीमती प्रीति झा,  बिपिन कुमार झा, श्री प्रशांत ठाकुर,  चंद्रकांत ठाकुर, संतोष कुमार झा,  अरूण कुमार ठाकुर,  विनोद झा,  शारदा नंद झा(समाजसेवी) आदि ने अपने अपने विचार दिए ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – रवि और बालेन उद्घाटन समारोह को करेंगे संबोधित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *