राजनीति में ‘ओली’ इमानदार नहीं हैं, धोकेबाज हैंः प्रचण्ड
पोखरा, १२ जनवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि राजनीति में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ईमानदार नहीं है, धोकेबाज हैं । पोखरा में मंगलबार आयोजित अपने समूह के प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि ओली के तुलना में माधव कुमार नेपाल हजारों गुणा ईमानदार हैं । उन्होंने कहा– ‘माधव जी हजार गुणा इमानदार, परादर्शी और सुशासन के पक्षधर हैं । ओली के तुलना में हजारों गुणा क्रान्तिकारी भी हैं । लेकिन ओली जी इमानदार नहीं है । इसीलिए मैं माधव जी के पक्ष में आ गया और माधव जी मेरे पक्ष में ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी दावा किया है कि तत्कालीन माओवादी और एमाले के बीच की गई पार्टी एकता खत्तम नहीं हुई है । उन्होंने दावा किया कि अब पार्टी एकता प्रक्रिया पूरा होनेवाला है । पार्टी एकता के लिए तत्कालीन एमाले नेता वामदेव गौतम की भूमिका पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘तत्कालीन समय में पार्टी एकता के लिए ओली ने प्रस्ताव नहीं लाए थे, इसके लिए गौतम जी का भूमिका महत्वपूर्ण है । उनके ही योगदन के कारण पार्टी एकता हुई है ।’

