लायन्स क्लब ऑफ मिल्स एरिया ने छात्र छात्राओं के बीच बितरण किया 135 ऊनी स्विटर

माला मिश्रा बिराटनगर । लायन्स क्लब अफ मिल्स एरिया द्वारा मोरंग जिला के ग्रामीण इलाका तरीगामा ग्राम के श्री जनप्रिय आधार भूत विद्यालय के 135 जरूरतमंद छात्र छात्राओं को ठंढ़ से बचने के लिए ऊनी स्वेटर वितरण किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 325A1 के फर्स्ट भीडीजी लायन रेवत बहादुर कार्की ,विशिष्ट अतिथि पीडीजी लायन लीला कुमार ढुङ्गेल, अतिथि जीएलटी एरिया समन्वयक ऋषभ दाहाल, रिजनल चैयरपर्सन सनातन मंडल मंचासीन थे । अतिथियो ने कम समय मे क्लब का सराहनीय काम का प्रशंसा करते हुए शुभकामना दिया । स्वागत मंतब्य क्लब का अध्यक्ष कैलाश शाह ने दिया ।प्रथम उपाध्यक्ष प्रह्लाद बस्नेत ने क्लब के कार्यो को रखा । संचालन योगेंद्र शाह कर रहे थे । गणेश प्रसाद सिन्हा, राम कुमार चौधरी, राजेश खण्डेलवाल , संजय कुमार कलवार गुड्डु ,दीपक रजक, अनुज गुप्ता,रवि मंडल, ओम शाह कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय दिखे । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार शाह, स्थानीय समाजसेवी जितेन्द्र कुमार साह सहित विद्यालय का अध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद थे ।


