पोखरिया पुलिस द्वारा लागु औषध १८०० एम्पुल सहित दो आदमी और अटो को पकड़ा

रेयाज आलम। बिरगंज, २०७७ माघ १६ शुक्रवार । मिति २०७७।१०।१५ गते अं.२१:०० बजे के समय, जिल्ला पर्सा बिरगंज म.न.पा.१९, बर्वा स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरीया द्वारा चेकजाँच के दौरान ना १ ह ४६४४ नम्बर के अटो को चेकजाँच करने पर अटो में रखे बोरा और कपडा के झोला में छुपा कर रखा हुआ, नशीला पदार्थ फेनारगन ६०० एम्पुल, नुर्फिन ६०० एम्पुल और डाइजोपाम ६०० एम्पुल समेत कुल १८०० एम्पुल बरामद किया गया।
इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के इंस्पेक्टर दीपक थापा ने बताया कि उक्त अटो और अटो चालक पकहामैनपुर गा.पा.१ धोरे का २८वर्षीय जलान्धर दास और अटो में सवार २०वर्षीय जय प्रकाश मेहता को नियन्त्रण में लेकर आवश्यक अनुसन्धान कार्य हो रहा है।

