Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१७ वर्षीया भागरथी भट्ट की बलात्कार के बाद निर्ममतापूर्वक हत्या

 

धनगढी ।

 

बैतडी के दोगडाकेदार गाउँपालिका–७ चडेपानी (कतोला) की १७ वर्षीया भागरथी भट्ट की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है । भागरथी गाउँपालिका भवन नजदीक स्थित सनातन धर्म मावि में कक्षा १२ में पढती थी ।

बुधबार सुबह विद्यालय से  भागरथी  वापस नहीं आई । परिवार वाले उसकी खोज कर रहे थे । एक दिन के बाद उसका शव घर से तीन किलोमीटर दूर सामुदायिक वन में विभत्स अवस्था में मिली ।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

इलाका प्रहरी कार्यालय खोचलेक औरर विद्यालय से दो किलोमीटर दूरी में उसकी लाश मिली है । गला दबा कर और तेज हथियार से बलात्कार के बाद निर्ममतापूवृक भगीरथ की हत्या की गई है ।  यह जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी ने दी है ।

बैतडी के प्रहरी प्रमुख डीएसपी नारायणप्रसाद अधिकारी गुरुवार रात ही घटनास्थल पहुँच चुके थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed