Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुल्गारिया के पर्वतरोही अतानास स्कातोव की 7,400 मीटर की ऊंचाई पर से गिरने से मौत

 

विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी हिमालय पर्वत श्रृंखला के2 पर चढ़ाई करने गया बुल्गारिया का एक पर्वतरोही मृत मिला है।

वह करीब 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरे और उनका शव करीब 5,500 मीटर की ऊंचाई पर मिला।

बुल्गारिया के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि दुर्गम एवं ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करने में माहिर अतानास स्कातोव (42) का शव शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के एक हेलिकॉप्टर से नजर आया था जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हो गई।

यह भी पढें   बीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम

बुल्गारिया के राष्ट्रीय रेडियो ने इस पर्वतारोहण अभियान के नेपाली आयोजक के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि स्कातोव बेस शिविर पर जाने के लिए उतरते समय रस्सी बदलते वक्त गिर गए होंगे। इसमें बताया गया कि वह करीब 7,400 मीटर की ऊंचाई से गिरे।

रिपोर्ट में बताया गया कि उनका शव करीब 5,500 मीटर की ऊंचाई पर मिला और उसे नजदीकी शहर स्कारडु ले जाया गया।

स्कातोव बीते कुछ वर्षों में, हिमालय पर पर्वतारोहण के दौरान जान गंवाने वाले बुल्गारिया के तीसरे पर्वतारोही हैं।
बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयको बोरिसोव ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘पर्वतारोहण में हमारे एक और शानदार पर्वतारोही की जान चली गई। अतानास स्कातोव एक साहसी व्यक्ति थे।’’

यह भी पढें   अमेरिका ने नेपाल समेत कई देशों के नागरिकों का TPS खत्म किया

वर्ष 2017 में स्कातोव हर महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने वाले दुनिया के पहले वेगन (जो पशुओं से प्राप्त होने वाले उत्पाद मसलन अंडे, मांसाहार अथवा दुग्ध उत्पाद का सेवन नहीं करते हैं) व्यक्ति बने थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com