Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिरों का खस्ता हाल : सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट

 

 

Image result for image of hindu mandir of pakistan

पाकिस्तान के ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू मंदिरों की स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टर शोएब सदल के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग गठित किया था। आयोग ने अपनी सातवीं रिपोर्ट 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट को दी है। रिपोर्ट में अफसोस जताया गया है कि ईवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) हिंदुओं के अधिकांश प्राचीन धर्म स्थलों को संभालने में विफल रहा है।

आयोग ने 6 जनवरी को चकवाल में कटस राज मंदिर और 7 जनवरी को मुल्तान के प्रह्लाद मंदिर का दौरा किया था। रिपोर्ट में पाकिस्तान के 4 सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मंदिरों में से दो की जानकारी दी गई है और इनकी तस्वीरें भी रिपोर्ट में संलग्न हैं।

यह भी पढें   सही को सही और गलत को गलत कहना ही जीवन की सच्ची पहचान : बिमल सरार्फ

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया था। हालांकि, इस आयोग में 3 सहायक सदस्य भी हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में 365 मंदिर हैं जिनमें से सिर्फ 13 के रखरखाव की जिम्मेदारी ETPB ने ली हुई है। वहीं, 65 मंदिर ऐसे हैं जिनकी देखरेख हिंदू समुदाय खुद कर रहा है तो वहीं 287 मंदिरों को भू-माफियाओं के हवाले छोड़ दिया गया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 73 साल बीतने के बाद भी ETPB की रुचि सिर्फ प्रवासित अल्पसंख्यकों की महंगी संपत्तियों को कब्जे में लेने में थी। इतना ही नहीं सैकड़ों कस्बों में अल्पसंख्यक समुदायों के धर्मस्थलों, पूजा स्थलों या अन्य संयुक्त संपत्तियों को भी ETPB अपने कब्जे में ले चुका है।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

बता दें कि पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने बीते महीने ही खैबर पख्तूनख्वा में तोड़े गए एक सदी पुराने हिंदू मंदिर को दोबारा बनवाने का आदेश दिया था। इस मंदिर पर दिसंबर 2020 में भीड़ ने हमला किया था और आग लगा दी थी। इसके बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com